16.04.2020                               कक्षा - 4                   DAY - 2
हिंदी

सुप्रभात छात्रगण !

हिंदी की कक्षा में मैं आप सभी का स्वागत करती हूँ |


सामान्य निर्देश :   

  • हिंदी की दो कॉपी बनाइए  
  • साहित्य और व्याकरण की |
  • कॉपी में सबसे पहले विषय सूची (index) बनाइए |
  • उसके बाद, कॉपी में लिखने के नियम लिखिए |


लिखने के नियम :

·    लेख साफ़ और सुंदर होना चाहिए |
·     प्रत्येक प्रश्न के बाद एक रेखा व उत्तर लिखने के बाद दो रेखाएँँ छोड़िए व समापन रेखा खींचिए |
·       पृष्ठ (पेज) की पहली लाल पंक्ति व आखिरी पंक्ति में लिखना मना है |
·       प्रत्येक‍ पृष्ठ (पेज) पर मार्जिन लाइन खींचिए |
·       कॉपी में कार्य करते समय दिनांक (Date) अवश्य लिखिए |


सीखने के प्रतिफल :


छात्र इसके द्वारा व्याकरणिक दृष्टि से वर्णमाला, स्वर, व्यंजन से परिचित होंगे।


    छात्रों ! जब भी हम कोई भाषा सीखते हैं तो सबसे पहले हम क्या सीखते है ?
    हम सीखते हैं वर्ण और वर्णों के बाद शब्द और शब्दों के बाद वाक्य और वाक्यों के बाद भाषा |
    तो भाषा का सबसे छोटा रूप वर्ण कहलाता है |
    और वर्ण का सबसे बड़ा रूप भाषा है |

                   
                   वर्ण - शब्द - वाक्य - भाषा
               तो छात्र आज  का विषय है - वर्णमाला

    किसी भी शब्द को बोलते समय हमारे मुख से कुछ ध्वनियाँ निकलती हैं, उसे ही अक्षर या वर्ण कहते हैं |

    परिभाषा - वर्ण \ अक्षर भाषा की सबसे छोटी इकाई है, जिसके और खंड नहीं किए जा सकते हैं |


    वर्ण दो प्रकार के होते हैं -

    1. स्वर (vowel)             2. व्यंजन (consonant)

    1 . स्वर  ये स्वतंत्र ध्वनियाँ होती हैं इन्हें बोलने के लिए किसी और वर्ण की सहायता नहीं लेनी पड़ती हिंदी में ग्यारह (11) स्वर हैं |


    हमने जो वीडियो का लिंक नीचे दिया हुआ है | कृपया करके उस पर क्लिक करें और उसके साथ सस्वर वाचन कीजिए -







    Ø  अं, अः भी वर्ण के अंतर्गत आते हैं | इनका स्थान स्वर के बाद और व्यंजन से पहले आता है |


    2. व्यंजन (35) - व्यंजन स्वतंत्र नहीं होते हैं | इन्हें बोलने और लिखने के लिए स्वरों की मात्राओं की सहायता लेनी पड़ती है | सभी व्यंजनों में 'अ' स्वर मिला होता है | जब भी हम व्यंजन को स्वरों की मात्राओं से अलग करते है तो हम उसके नीचे हलंत (\) का प्रयोग करते हैं | हिंदी में 35 व्यंजन होते हैं |


    हमने जो वीडियो का लिंक नीचे दिया हुआ है | कृपया करके उस पर क्लिक करें और उसके साथ सस्वर वाचन कीजिए -






                          क्  ख्  ग्  घ्  ङ्
                          च्  छ्  ज्  झ्  ञ्
                          ट्  ठ्   ड्  ढ्  ण्  ड़्  ढ़्
                          त्  थ्  द्  ध्  न्
                          प्  फ्  ब्  भ्  म्
                          य्  र्  ल्  व्
                          श्  ष्  स्  ह्
        संयुक्त व्यंजन (4) - क्ष  त्र  ज्ञ  श्र

    Ø  हिंदी भाषा में चार संयुक्त व्यंजन हैं | ये दो भिन्न - भिन्न व्यंजनों के मेल से बने होते हैं |

    क्ष -   क्  +  ष्  +  अ   =  पक्ष, कक्षा
    त्र -   त्  +  र्   +  अ   =  यात्रा, मात्रा
    ज्ञ -  ज्  +  ञ्   +  अ   =  यज्ञ, अज्ञानी
    श्र -   श्  +  र्  +   अ   =  श्रम, परिश्रम


    रोचक तथ्य -
    छात्रों, जिस प्रकार English में 5 vowel (स्वर) और 21 consonant (व्यंजन)  यानि 26 letter होते है, उसी तरह हिंदी में 26 का double 52 वर्ण ( Letter)  होते हैं |

    गृहकार्य :

    सभी छात्र लिखने के नियमों का पालन करते हुए व्याकरण की कॉपी में वर्ण की परिभाषा,  वर्णों के प्रकार स्वर और व्यंजन   संयुक्त व्यंजन लिखेंगे। 

    धन्यवाद छात्रगण
              
    आप सभी का दिन मंगलमय हो |

    यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दँगी |

    कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा
    मेंं भाग लिया है |





      

    Comments

    1. Good morning mam',Chinmuanlal guite 4B

      ReplyDelete
    2. Good morning I am Karol Joseph of4B

      ReplyDelete
    3. Good morning ma’am Kush Bhutani 4B

      ReplyDelete
    4. Good morning ma'am. Denis Joseph 4B

      ReplyDelete
    5. Good morning maam
      Regards
      Adhiraj Singh Chauhan
      4B

      ReplyDelete
    6. Good morning maam,daksh dhingra,4B,roll no 17

      ReplyDelete
    7. सुप्रभात मैडम,
      तन्मय सिंह 4th-B

      ReplyDelete
    8. Good Morning Ma'm
      I am Atiksh Bhardwaj
      Class 4B
      Regards

      ReplyDelete
    9. Good morning ma’am
      Aarnav singh 4B

      ReplyDelete
    10. Good Morning Ma'am
      Zion Peter

      ReplyDelete
    11. Shubh din ma'am, Main lohitaksh kaksha 4B ka chhatrr

      ReplyDelete
    12. Good Morning mam SAMRAT RANA 4B

      ReplyDelete
    13. Good morning ma’am
      Adarsh Kumar, 4th B

      ReplyDelete
    14. Good morning Ma’am. Zacariah Pinto. 4B

      ReplyDelete
    15. Good Morning ma'am
      Aaradhya 4-B

      ReplyDelete
    16. Good morning ma'am Rudra Pratap Singh 4 B

      ReplyDelete
    17. Good morning ma'am
      Kunal chaudhary
      4b, roll no 10

      ReplyDelete
    18. Good morning ma'am
      Parth chawaria 4-B

      ReplyDelete
    19. Good morning ma'am Aayush Gupta 4 th b roll no 21

      ReplyDelete
    20. Good morning ma'am, Kevin Sony 4B

      ReplyDelete
    21. This comment has been removed by the author.

      ReplyDelete
    22. Good morning mam
      Sidhant Gupta
      4 b

      ReplyDelete
    23. Good morning maam
      Jasmeet singh tandon
      4th b

      ReplyDelete
    24. Good morning mam I am shourya mishra4B

      ReplyDelete
    25. Good morning maam
      Regards
      Adhiraj Singh Chauhan
      4b!

      ReplyDelete

    Post a Comment

    Popular posts from this blog